गैरेज से टेस्ट ड्राइव में निकला मिस्त्री, सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में एनएच 106 पर गुरुवार को सड़क हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुनौली थाना क्षेत्र के कमलपुर पंचायत अंतर्गत रुपौली पुनर्वास वार्ड नंबर 19 निवासी मनोज सुतिहार के पुत्र संजय सुतिहार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हुए राघोपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान जेपी चौक से लगभग 200 मीटर आगे अचानक ब्रेक लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा. बाइक की गति इतनी तेज थी कि वह करीब 100 मीटर तक घसीटिता रहा. इस हादसे में संजय को गंभीर चोटें आई. स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय सिमराही बाजार के एक बाइक गैरेज में काम करता था. वह बाइक की मरम्मत के बाद उसकी टेस्ट ड्राइव कर रहा था. तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ अंजार अहमद ने बताया कि संजय को अस्पताल लाने पर उसकी हालत बेहद गंभीर थी और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि संजय दो भाइयों में बड़ा था. कम उम्र में ही काम कर परिवार का सहारा बन गया था.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन