सब्जी बेचने के दौरान चक्कर खाकर गिरने से व्यक्ति की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 9:18 PM
चक्कर खाकर गिरने से व्यक्ति की मौत
राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित गोल बाजार हाट में सोमवार को सब्जी बेच रहे एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति को पहले चक्कर आया और वह वहीं गिर पड़ा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के पंचपरिया गांव के वार्ड नंबर 08 निवासी 45 वर्षीय संजय मेहता के रूप में की गयी. घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन व राघोपुर पुलिस भी मामले का जानकारी ली. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि संजय मेहता सोमवार को सिमराही गोलबाजार हाट में सब्जी बेचने आया था. जहां वे सब्जी बेचने के दौरान ही चक्कर खाकर गिर पड़े. बाद में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










