नौ दिवसीय रामकथा के शुभारंभ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

गाजे-बाजे और श्रीराम के नारों के साथ निकली इस यात्रा में ग्रामीण समाज के लोगों ने भाग लिया

विज्ञापन

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के गढिया गांव में नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई. जो मिरचईया नदी से जल भरकर दिव्य ज्योति शिवमंदिर पहुंची. कथावाचक श्री श्री 108 श्री रविंद्र महाराज (जनकपुर धाम वाले) ने रामकथा प्रांगण से कलश यात्री महिलाओं को विदा किया. गाजे-बाजे और श्रीराम के नारों के साथ निकली इस यात्रा में ग्रामीण समाज के लोगों ने भाग लिया. रामकथा का आयोजन महाशिवरात्रि के अवसर पर किया जा रहा है. यह कथा प्रतिदिन नौ दिनों तक सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चलेगी. मंदिर समिति ने व्यवस्था के लिए एसडीएम, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष को सूचित किया है. इस आयोजन में विवेकानंद यादव, गुणेश्वर यादव, नन्द किशोर यादव, रंधीर यादव, ललित यादव, दिलीप यादव आदि जुटे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन