पति ने पत्नी व बेटे पर दबिया से किया हमला

Updated:
विज्ञापन

छातापुर थाना क्षेत्र के उधमपुर वार्ड संख्या चार में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व पुत्र पर दबिया से प्रहार कर जख्मी कर दिया

विज्ञापन

छातापुर. छातापुर थाना क्षेत्र के उधमपुर वार्ड संख्या चार में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व पुत्र पर दबिया से प्रहार कर जख्मी कर दिया. घरेलू कलह के कारण इस घटना को अंजाम दिये जाने की बात कही जा रही है. सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मियों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. इस घटना में चुनचुन देवी एवं उसके पुत्र सिंटू कुमार जख्मी हुए हैं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुरेंद्र साह घर से फरार बताया जा रहा है. घटना को लेकर पुलिस आवेदन के आलोक में कार्रवाई में जुट गई है. परिजनों की मानें तो बीते कई महीने से घरेलू कलह चल रहा है. शराब पीकर बारंबार मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर चुनचुन देवी अपनी 14 वर्षीया पुत्री सीमा कुमारी के साथ एक माह से मायके में रह रही थी. पुत्र सिंटू कुमार कलकत्ता में किसी कंपनी में नौकरी करता है. सुरेंद्र साह अपने पुत्र से कमाई का हिस्सा मांगते रहते हैं. कई महीने तक पैसा दिया भी गया. बताया कि सिंटू अपनी मां को उधमपुर स्थित घर पहुंचाने के लिए कलकत्ता से आया था. शनिवार को मां के साथ थाना जाकर आवेदन भी दिया. मायके में रह रही मां को लेकर वह रविवार को उधमपुर गया था. जहां सुरेंद्र साह दोनों को घर से भगाने लगा. इस दौरान कहासुनी होने पर सुरेंद्र साह ने दोनों पर दबिया से प्रहार कर दिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने पूछने पर बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी दर्ज कर समुचित कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन