उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया होली, बच्चों व महिलाओं में पर्व को लेकर दिखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात होलिका दहन के बाद से ही लोग पूरी तरह होली के रंग में रंग गए

विज्ञापन

सुपौल फाग गीतों की गूंज और हर चेहरे पर मुस्कान रंगों का त्योहार होली मंगलवार और बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस पर्व पर जाति, वर्ग और उम्र का भेद मिटता नजर आया, जब हर कोई एक ही रंग में रंगा दिखा. होली को लेकर जिले में उमंग वैसे तो एक सप्ताह पहले से ही दिखने लगी थी, लेकिन मंगलवार की देर रात होलिका दहन के बाद से ही लोग पूरी तरह होली के रंग में रंग गए. बच्चे, बूढ़े, जवान सभी ने रंग-गुलाल के साथ इस पर्व का भरपूर आनंद लिया. युवाओं के साथ-साथ बच्चों और महिलाओं में भी होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया. चकला निर्मली में जोगीरा टीम ने मुहल्ले के हर घर जाकर फाग गीत गाए और लोगों को खूब झुमाया. पुरानी परंपरा को जीवंत देख बच्चे खासे उत्साहित नजर आए. इस दौरान जोगीरा टीम के बीच रोचक प्रश्नोत्तरी भी हुई, जिसने माहौल को और भी रंगीन बना दिया. महिलाओं और बच्चों में दिखा विशेष उत्साह होली पर्व पर बच्चों ने पिचकारियों से रंग उड़ाकर खुशियां बांटी, वहीं महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाइयां दीं. फाग गीतों के साथ फागोत्सव को पूरे उल्लास से मनाया गया. बच्चों और युवाओं की टोलियां शहर में घूम-घूमकर लोगों को होली की शुभकामनाएं देती रही. सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को लेकर शहर के हर चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. सीसीटीवी कैमरों से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, जबकि पुलिस की मोबाइल टीम लगातार गश्त करती नजर आई. कुल मिलाकर, सुपौल में होली का यह रंगीन नजारा आपसी भाईचारे, परंपरा और उत्साह का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन