चैत्र वासंतीय दुर्गा पूजा 2026 को लेकर आम सभा, नई मेला कमेटी का गठन

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग से कार्यक्रम को भव्य रूप देने का संकल्प लिया

विज्ञापन

सुपौल. चैत्र वासंतीय दुर्गा पूजा समिति 2026 के निमित्त एक आम सभा का आयोजन बाबा आनंदेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण, चकला निर्मली वार्ड संख्या 07 में किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से नई मेला एवं पूजा समिति का गठन किया गया. नवगठित समिति में डॉ विजय शंकर चौधरी को अध्यक्ष, प्रभात सिंह को सचिव तथा सचिन चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष के रूप में नवनीत मिश्रा, मनीष कुमार सिंह (मुन्ना), मदन किशोर मिश्रा, अरविंद कुमार देव, विनय मिश्रा, अभय कुमार तिवारी एवं मिथिलेश मिश्रा का चयन किया गया. मेला प्रभारी के रूप में रितेश मिश्रा एवं तुषार ठाकुर, जबकि पूजा प्रभारी के रूप में चंदन कुमार एवं मोनू सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई. उप सचिव के पद पर संतोष मिश्रा, साकेत पाराशर एवं साकेत शुभम तथा यजमान के रूप में अमित कुमार सिंह का चयन किया गया. इस अवसर पर सचिव प्रभात सिंह ने बताया कि चैत्र वासंतीय दुर्गा पूजा 2026 का शुभारंभ 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ होगा. पूजा के मुख्य आचार्य पंडित नूतन झा रहेंगे, जबकि बनारस से आमंत्रित विद्वान पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सप्तमी के दिन महा रुद्राभिषेक का भी भव्य आयोजन किया जाएगा. सचिव ने कहा कि मेला एवं पूजा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे ग्रामवासी एकजुट होकर उत्साहपूर्वक आयोजन को सफल बनाएंगे. बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग से कार्यक्रम को भव्य रूप देने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन