गाइड बांध पर असामाजिक तत्वों का लगा रहता है जमावड़ा, गश्ती की मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 8:44 PM
सूर्यास्त होने के बाद इन सड़कों पर राहगीरों व वाहन चालकों को असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किया जा रहा है
कुनौली. कोसी महासेतु के गाइड बांध सड़क झोहरा, बेला, दिघीया, लालमनपट्टी होते हुए डगमारा के कामत चौक पर मिलकर सीधे इंडो-नेपाल मार्ग को जोड़ती है. इस सड़क पर प्रतिदिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. सूर्यास्त होने के बाद इन सड़कों पर राहगीरों व वाहन चालकों को असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किया जा रहा है. असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों के साथ छीनाछपटी भी की जाती है. जिससे राहगीर और वाहन चालकों में भय का माहौल रहता है. लोगों ने बताया कि खासकर गाइड बांध के बेला मोड़, कब्रिस्तान, दिघीया आदि जगहों पर कई छिनतई के मामले सामने आये. लोगों ने इस मार्ग में पुलिस गश्ती की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










