बघला नदी में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृत बालक की पहचान वार्ड नंबर 16 निवासी मो अल्लाउद्दीन के पांच वर्षीय पुत्र रब्बान के रूप में हुई है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 स्थित बघला नदी में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृत बालक की पहचान वार्ड नंबर 16 निवासी मो अल्लाउद्दीन के पांच वर्षीय पुत्र रब्बान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रब्बान अपने दोस्तों के साथ बघला नदी के बांध पर शौच करने गया था. उसी समय अचानक रब्बान का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. बालक को डूबते देख अन्य साथियों ने हो-हल्ला मचाया. हल्ला सुनकर जमा हुए ग्रामीण नदी में कूदे और डूबे बालक की खोजबीन करने लगे. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बालक को बाहर निकाला. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक रब्बान दो भाइयों में छोटा था. हालांकि उसके परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि बच्चे के डूबने की जानकारी नहीं है और ना ही कोई आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जानकारी हासिल कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन