जनता दरबार में पांच मामलों का हुआ निष्पादन
03 नये मामले का आवेदन प्राप्त हुआ
सरायगढ़. भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने किया. उन्होंने ने बताया कि आयोजित जनता दरबार में 05 मामले में दोनों पक्षों के बारीकी से कागजात की जांच करने के बाद सभी मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. वही 03 नये मामले का आवेदन प्राप्त हुआ. लेकिन आपसी सामंजस्य नहीं होने एवं कागजात के अभाव में मामले का निष्पादन नहीं हुआ. मौके पर भपटियाही थाना अध्यक्ष किशोर कुमार, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, मो. इसराफील, एसआई आकाश आनंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए