गढ़ बरुआरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए बेंच लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यात्रियों को बैठने के लिए बेंच लगाने की मांग

विज्ञापन

सुपौल गढ़ बरुआरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था करने तथा एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर के नाम गढ़ बरूआरी के स्टेशन अधीक्षक को एक मांग पत्र सौंपा. दिये मांग पत्र में कहा है कि गढ़ बरुआरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए जो बेंच की व्यवस्था की गई थी, उसे सीआरएस के समय में ही ठेकेदार के द्वारा हटवा दिया गया था. कहा गया था कि नया बैंच लगाया जायेगा. लेकिन आज तक किसी भी प्लेटफार्म पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था नहीं की गई है. कहा कि एक नंबर प्लेटफार्म पर जो बैंच था, वह भी टूट चुका है. इसलिए दोनों प्लेटफार्म पर बेंच की समुचित व्यवस्था की जाए. वहीं यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ब्रिज का निर्माण कराया जाय.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन