रेलवे ब्रिज पर अज्ञात युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा जा रहा है

विज्ञापन

बलुआ बाजार. ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी पंचायत अंतर्गत मिरचैया नदी के पास रेलवे ब्रिज पर रेलवे ट्रैक के बीच से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना स्थल पर पहुंची ललितग्राम थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि मधुबनी पंचायत के वार्ड नंबर 07 में रेलवे ब्रिज पर शव होने की सूचना मिली थी. दलबल के साथ पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा गया कि रेलवे ट्रैक के बीच में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है. प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन से नीचे गिरकर उसकी मौत हुई होगी. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस तमाम तरह के प्रयास कर रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन