तीन दिनों से लापता 90 वर्षीय महिला का गजना धार में मिला शव

Updated:
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता 90 वर्षीय महिला का गजना धार में मिला शव

सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

विज्ञापन

– हाथ, गला व कान के गहने मिले गायब सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नंबर 02 विद्यापुरी से 15 फरवरी को लापता हुई 90 वर्षीय वृद्ध महिला भिखारी देवी का शव बुधवार को नगर परिषद वार्ड नंबर 04 कृष्णापुरी स्थित गजना धार में मिलने से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई. तीन दिनों से अपनी मां की तलाश में भटक रहे पुत्र शेखर सुमन को जब यह दुखद खबर मिली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मृतका के पुत्र शेखर सुमन ने बताया कि उनकी मां 15 फरवरी को दिन के करीब 10 बजे घर से अचानक निकल गई थी. कुछ देर बाद जब घर में मां नजर नहीं आईं तो उन्होंने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की. इस दौरान आरएसएम के पास लगे सीसीटीवी में उनकी मां सुबह 10:13 बजे गुजरती हुई दिखाई पड़ी. इसके बाद परिवार ने हर संभावित स्थान पर खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. उन्होंने बताया कि मां के लापता होने की सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को भी दी गई थी. पिछले तीन दिनों से पूरा परिवार उम्मीद और चिंता के बीच मां की तलाश में लगा हुआ था. शेखर सुमन ने बताया कि वे मूल रूप से भागलपुर जिले के सुलतानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव के रहने वाले हैं. वे 06 भाइयों में सबसे छोटा है. उनकी पत्नी सदर प्रखंड में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं, जिसके कारण वे नगर परिषद वार्ड नंबर 02 विद्यापुरी में साल 2019 से किराए के मकान में रहते हैं. अपनी मां को भी अपने साथ ही रखे हुए थे. बुधवार को किसी व्यक्ति ने फोन कर गजना धार में एक वृद्ध महिला का शव होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही वे परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि शव उनकी मां का ही है. परिजनों ने बताया कि जब मां घर से निकली थीं, तब उनके हाथ में चांदी का बाला, गले में चांदी की सिकरी और कान में सोने की बाली थी. लेकिन शव मिलने के समय ये सभी गहने गायब थे, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शव का अंतिम संस्कार बुधवार को ही मुक्ति धाम में किया. जहां मृतका के छोटे पुत्र शेखर सुमन मुख्यगनि दी. थनाध्यक्ष रामसेवक रावत ने कहा कि लापता महिला का शव मिला है. हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन