मंदिर का पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है

विज्ञापन

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली मेन रोड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में गुरुवार को शारदीय नवरात्र के सप्तमी को माता के मंदिर का पट खोल दिया गया. मंदिर का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. माता के गीत व मंत्रों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय नजर आया. पूजा को लेकर लोगों में विशेष उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है. मंदिर के पुजारी हरेश पांडे ने बताया कि जो भी भक्त माता से मनोकामना करते हैं, माता उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करती है. संध्या आरती के समय महिला व पुरुषों की लंबी कतार मंदिर प्रांगण में लगी रहती है. पूजा समिति के अध्यक्ष विष्णुदेव महतो ने बताया कि उचक्कों व मनचले किस्म के असामाजिक तत्वों पर पूजा कमेटी व पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष रूप से चौकसी बरती जा रही है. जिससे भक्तजन शांतिपूर्ण व भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा की आराधना कर सके. कहा कि सातवीं पूजा को मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की गयी. वहीं कई जगहों पर कन्या भोजन भी कराया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन