हथियार के बल पर अपराधियों ने शिक्षक की लूटी बाइक

इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है. घटना की जांच की जा रही है
कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा-सुपौल पथ पर एनएच 106 दीनापट्टी पुल के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने विद्यालय जा रहे एक शिक्षक की बाइक हथियार के बल पर छीन ली. घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8:15 बजे की है. पीड़ित त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसागढ़ी निवासी शिक्षक नीतीश कुमार द्वारा थाना में दिये आवेदन में बताया कि प्रतिदिन की तरह अपने गांव से सुपौल अपने विद्यालय जा रहा था. पिपरा से आगे बढ़ने पर दीनापट्टी पुल के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया और हथियार की बल पर बाइक तथा पॉकेट में रखे एक हजार रुपये छीन लिया. घटना की सूचना पिपरा थाना को दी गई. इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है. घटना की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










