चार दिवसीय मधुमक्खी पालन कोर्स का समापन

Updated:
विज्ञापन

48 प्रशिक्षुओं ने लिया हिस्सा

विज्ञापन

48 प्रशिक्षुओं ने लिया हिस्सा वीरपुर. एसएसबी 45वीं बटालियन मुख्यालय में एसएसबी की ओर से संचालित चार दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को किया गया. 48 प्रशिक्षुओं को प्रमाण- पत्र सौंप दिया गया. जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया गया कि 45वीं बटालियन द्वारा पूर्व में भी सीमावर्ती क्षेत्रों और उस क्षेत्र में रह रहे युवाओं तथा युवतियों के उज्जवल भविष्य के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है. इसी क्रम में सीमावर्ती नागरिकों को रोजगार परक बनाने के लिए रानीगंज बीओपी में 4 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आयोजन मधुमक्खी पालन विशेषज्ञ सहायक उपनिरीक्षक सुभाष राणा के नेतृत्व में किया गया था. प्रशिक्षण में क्षेत्र के कुल 48 लोगों ने प्रशिक्षण लिया. मुख्यालय में उप कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह की उपस्थिति में चार दिवसीय मधुमक्खी पालन कोर्स के समापन पर सभी 48 प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया गया एवं मार्गदर्शन भी दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन