17 घंटे बाद नहर से बच्चे का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी

विज्ञापन

करजाईन. करजाईन थाना क्षेत्र के गोसपुर स्थित मधेपुरा उपशाखा नहर में शुक्रवार की दोपहर में डूबे बच्चे का शव शनिवार सुबह में बरामद किया गया. बताया जाता है कि गोसपुर वार्ड 07 निवासी माधुरी मंडल के पुत्र सरोज कुमार (10) वर्ष और छातापुर थानाक्षेत्र के उधमपुर निवासी कलानंद मंडल के पुत्र मिंटू कुमार( 09) वर्ष नहर में डूब गया. बच्चे को डूबते देख आसपास के लोगों ने एक बच्चा सरोज कुमार को बचा लिया. वहीं मिंटू कुमार ( 09) वर्ष की खोजबीन शुरू की. ग्रामीण की मदद से 17 घंटों के बाद डूबे हुए जगह से 100 मीटर की दूरी पर से मिंटू कुमार का शव पानी से बाहर निकाला गया. जिसे देख मृतक के माता पारो देवी की होश उड़ गयी. शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. करजाईन थाना अध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया है. बच्चे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन