50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद

विज्ञापन

रेलवे ढाला के पास संदिग्ध हालात में मिला 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

फोटो- 08 कैप्सन – घटना स्थल पर जुटी भीड़.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बलुआ बाजार

भीमपुर थाना क्षेत्र के ढाला चौक से दो सौ मीटर पूरब वार्ड नंबर 06 स्थित रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को एक 50 वर्षीय अज्ञात व महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. महिला का दायां पैर कटा हुआ था. वहीं माथे पर जख्म के निशान थे. महिला का शव ट्रैक के दक्षिण दिशा में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना भीमपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है. भीमपुर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है. मृत महिला की पहचान नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पायेगा. फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन