Bihar Crime News: रिश्ते में लगने वाले भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, मामले को रफा-दफा करने की कोशिश
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 20 Dec 2024 5:27 PM
Bihar Crime News
Bihar Crime News: बिहार के सुपौल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर रिश्ते में लगने वाले भाई ने नाबालिग बहन को मोबाइल का लालच देकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद से आरोपित फरार है.
Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में रिश्ते में लगने वाले भाई ने नाबालिग बहन को हवस को शिकार बना लिया है. इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो वो काटकर नदी में फेंक देगा. घटना दो-तीन पहले की है. शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर मामला पुलिस तक पहुंचा. घटना के बाद से आरोपित फरार है. इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है.
मोबाइल का लालच देकर किया घिनौना काम
यह घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के जन्म के दो महीने बाद ही उसकी मां का निधन हो गया था. इसलिए वो अपनी फुआ के पास ही रहती है. आरोपित युवक जो रिश्ते में पीड़िता का भाई लगता है, उसने मोबाइल का लालच देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
मामले को रफा-दफा करने की हुई कोशिश
घटना के बाद दो दिनों तक ग्रामीणों ने पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की, इसी बीच किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है.
जन्म के दो माह बाद ही मां की हो गयी मौत
पीड़िता की मां की मौत नाबालिग के जन्म के दो माह बाद ही हो गई. पीड़िता के पिता दूसरी शादी कर सहरसा में रहते हैं. पीड़िता की बड़ी बहन ननिहाल में रहती है, जबकि वह फूआ के पास रहती है. एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि पीड़िता के फ़ुआ के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Also Read: Supaul News: एएसआई पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना, अदालत ने भरण पोषण मामले में की कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










