बाउंड्री दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
बाउंड्री दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

मारपीट में घायल लोग

जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा निर्माण कार्य रोकने और जमीन से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश के बावजूद एक पक्ष द्वारा ईंट की बाउंड्री दीवार का निर्माण कराया जा रहा था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.

विज्ञापन

किशनपुर (सुपौल) से जीवछ प्रसाद की रिपोर्ट:

सुपौल: किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत अंतर्गत बेलही गांव वार्ड संख्या 5 में बाउंड्री दीवार निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन महिला और पुरुष घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर में कराया गया.

जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा निर्माण कार्य रोकने और जमीन से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश के बावजूद एक पक्ष द्वारा ईंट की बाउंड्री दीवार का निर्माण कराया जा रहा था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.

एक पक्ष के परमेश्वर राम ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के शक्ल देव स्वर्णकार, फूलदेव स्वर्णकार, सागर स्वर्णकार, सोन स्वर्णकार, जीवछ स्वर्णकार सहित अन्य लोग बाउंड्री दीवार का निर्माण कर रहे थे. विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

बताया गया कि घटना से एक दिन पहले किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को जमीन के कागजात के साथ थाना आने का निर्देश दिया था. बावजूद इसके निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया, जिसके बाद विवाद हिंसक हो गया.

घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में अलग-अलग आवेदन देकर न्याय की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
श्रुति कुमारी

लेखक के बारे में

By श्रुति कुमारी

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन