औरंगाबाद में ईओ की हत्या के विरोध में वीरपुर नगर पंचायत में श्रद्धांजलि सभा, कर्मियों ने उठायी सुरक्षा की मांग
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद नगर के कर्मी. | Prabhat Khabar Network
Aurangabad EO Murder : वीरपुर नगर पंचायत में औरंगाबाद ईओ हत्याकांड के विरोध में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मुख्य पार्षद ने घटना की निंदा करते हुए सुरक्षा की मांग की. विरोध प्रदर्शन के तौर पर कार्यालय में ताला लगाया गया.
Aurangabad EO Murder : वीरपुर नगर पंचायत परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया.
मुख्य पार्षद ने जताया आक्रोश
मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह तीसरी ऐसी घटना है, जिसमें बेखौफ अपराधियों ने नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी या जनप्रतिनिधियों की गोली मारकर हत्या की है. उन्होंने राज्य सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई तथा नगर निकाय के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की.
कार्यालय में ताला लगाकर किया विरोध
घटना के विरोध में लेखापाल सत्यनारायण चौधरी के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया. कर्मचारियों ने कहा कि जब तक नगर निकाय अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका बनी रहेगी.
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
कर्मचारियों ने सरकार से नगर निकाय अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की. श्रद्धांजलि सभा में कनीय अभियंता सत्यम राज, टैक्स दरोगा अनिल चौधरी, मनीष कुमार, श्याम यादव, अरुण शर्मा, प्रदीप मटियैत, जितेंद्र राउत, संदीप कुमार, उमेश राउत, मनोज मरीक, दशरथ यादव, संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. वीरपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










