आग लगने से एक घर जला, हजारों की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 04 में स्थानीय रामप्रसाद साह के घर में गुरुवार की रात्रि अचानक आग लग जाने से एक घर सहित घर में रखा फर्नीचर, अनाज, बर्तन, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया

विज्ञापन

राघोपुर.

थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 04 में स्थानीय रामप्रसाद साह के घर में गुरुवार की रात्रि अचानक आग लग जाने से एक घर सहित घर में रखा फर्नीचर, अनाज, बर्तन, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया. हालांकि लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग के कर्मियों को भी दिया, लेकिन दो घंटे बाद जबतक दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची. तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था. जानकारी देते पीड़ित गृहस्वामी रामप्रसाद साह ने बताया कि वे लोग करीब ग्यारह बजे तक खाना खाकर सो गए थे, करीब पौने बारह बजे रात में आग की लपटें व गर्म हवा से उनलोगों की नींद खुली तो देखा कि आग लगी हुई है. इसके बाद उन्होंने हो हल्ला कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दिया. जिसके बाद आसपास के लोगों ने अथक परिश्रम करते हुए करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था. पीड़ित ने बताया कि इस अगलगी की घटना में हजारों रुपये की क्षति का अनुमान है. पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने राघोपुर थाना व अंचल कार्यालय में भी आवेदन देकर सूचित किया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन