विश्वकर्मा पूजा पर डीजे रहेगा बंद, मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस जरूरी; हुड़दंग और तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस की नजर

Updated:
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में मौजूद स्थानीय लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भीमनगर में विश्वकर्मा पूजा की शांतिपूर्ण तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. पूजा आयोजकों को मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

विज्ञापन

आगामी 17 सितंबर को होने वाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर भीमनगर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. थानाध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में भीमनगर और आसपास के क्षेत्रों के गैराज संचालक, पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

मूर्ति स्थापित करने के लिए लेना होगा लाइसेंस

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पूजा आयोजकों और गैराज संचालकों से विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूजा करने या मूर्ति स्थापित करने वाले लोगों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. मूर्ति विसर्जन के दौरान भी प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करना होगा.

पूजा पंडाल में अग्निशामक रखना अनिवार्य

थानाध्यक्ष ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने बिजली की सुरक्षित व्यवस्था करने, शॉर्ट सर्किट से बचाव के उपाय करने और पूजा पंडाल में अग्निशामक यंत्र रखने को कहा. संभव हो तो पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी सलाह दी गयी.

डीजे पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

बैठक में स्पष्ट किया गया कि विश्वकर्मा पूजा के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी. पूजा आयोजकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गयी.

कटैया पावर हाउस में भीड़ पर रहेगी नजर

पूजा के दौरान कटैया पावर हाउस में संभावित भीड़ को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई. थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की निगरानी रहेगी और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

लहरिया और तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस की नजर

थानाध्यक्ष ने कहा कि लहरिया बाइकर्स और तेज गति से बाइक चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. पूजा के दौरान इस तरह की गतिविधियों से दूसरे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शांति से पूजा मनाने की अपील

बैठक में पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में विश्वकर्मा पूजा मनाने की अपील की गयी. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य गीता देवी, राहुल कुमार समेत पूजा समिति के सदस्य और गैराज संचालक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन