फाइनेंस कमी से बाइक सहित 60 हजार रूपये की लूट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीड़ित फाइनेंस कर्मी नीतीश कुमार बेगूसराय जिला के शाहपुर कमाल थाना क्षेत्र के खटहर गांव का निवासी है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद वार्ड नंबर 18 स्थित आदर्श मोहल्ला में शुक्रवार को दो बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से बाइक सहित 60 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. पीड़ित फाइनेंस कर्मी नीतीश कुमार बेगूसराय जिला के शाहपुर कमाल थाना क्षेत्र के खटहर गांव का निवासी है. जो भारत फाइनेंस इंकल्यूजेंस लिमिटेड पिपरा शाखा में फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्यरत है. पीड़ित ने बताया कि वे शुक्रवार को आदर्श मोहल्ला में कलेक्शन कर दूसरे सेंटर पर जा रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने उसे घेर लिया और हथियार का भय दिखा कर लूट की घटना को अंजाम देते हुए भाग निकला. पीड़ित द्वारा दोनों अपराधियों की पहचान करने की बात कही गयी है. घटना की लिखित जानकारी थाना में दिया गया है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष आरएस रावत ने बताया कि जानकारी मिली है. पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन