ePaper

52.5 लीटर नेपाली शराब व 5.5 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
52.5 लीटर नेपाली शराब व 5.5 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

बरामद गांजा को थाना वीरपुर को अग्रेतर कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया है

विज्ञापन

वीरपुर. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सतर्कता एक बार फिर सामने आई है. 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी साहेबान एवं सीमा चौकी फतेहपुर द्वारा बिहार पुलिस के सहयोग से संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा एवं नेपाली शराब की महत्वपूर्ण जब्ती की गई. इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया. 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बिहार पुलिस के साथ संयुक्त नाका दल का गठन किया गया था. इसी क्रम में सीमा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी की गई. कमांडेंट ने बताया कि सीमा चौकी साहेबान के जवानों द्वारा स्पर संख्या 540 के पास नाका ड्यूटी के दौरान 52.5 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई. इस कार्रवाई में एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरी ओर, सीमा चौकी फतेहपुर द्वारा नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 203/3 के समीप से 5.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। हालांकि इस दौरान तस्कर रात्रि के घने कोहरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत, जब्त की गई नेपाली शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति को थाना रतनपुरा सुपुर्द किया गया, जबकि बरामद गांजा को थाना वीरपुर को अग्रेतर कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया है. इस संयुक्त कार्रवाई में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक सतपाल, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार व बिहार पुलिस के उप निरीक्षक आत्माराम सहित अन्य जवानों की सक्रिय भूमिका रही.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन