230 लीटर अवैध शराब बरामद, पुलिस को चमका देकर तस्कर फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2024 6:50 PM

विज्ञापन

लिस ने घर की तलाशी के दौरान दो 15 लीटर वाले प्लास्टिक गैलन से 30 लीटर देशी शराब बरामद की

विज्ञापन

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत में सोमवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 230 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की. यह कार्रवाई वार्ड नंबर 07 और 12 के दो अलग-अलग स्थानों पर की गई. हालांकि तस्कर उमेश सरदार और रंजीत सरदार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुअनि लाला कुमार को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 07 में उमेश सरदार और वार्ड 12 में रंजीत सरदार अपने घर में अवैध शराब का भंडारण और बिक्री कर रहा है. पुलिस टीम पहले वार्ड 07 में उमेश सरदार के घर पहुंची. पुलिस वाहन देखते ही उमेश भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया. लेकिन घनी बस्ती का फायदा उठाकर वह फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान उमेश सरदार के रूप में की. पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान दो 15 लीटर वाले प्लास्टिक गैलन से 30 लीटर देशी शराब बरामद की. इसके बाद पुलिस टीम ने वार्ड 12 में रंजीत सरदार के घर पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही रंजीत भी संकरी गलियों का सहारा लेकर भाग निकला. घर की तलाशी में 50 लीटर के चार गैलनों में कुल 200 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस ने कुल 230 लीटर शराब जब्त कर थाना ले गई. दोनों तस्करों के खिलाफ अवैध शराब भंडारण और बिक्री का मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बताया कि नववर्ष के मौके पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ रखा है. जिसके तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन