हर थाना क्षेत्र में महीने के प्रथम शनिवार को की जायेगी जन संवाद गोष्ठी: एसपी
Updated at : 19 Nov 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : जिला पुलिस द्वारा हर माह पहले शनिवार को जन संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. यह गोष्ठी थाने के बजाय किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर आयोजित की जायेगी. इस दौरान समाज के विभिन्न वर्ग के लोग एवं जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों की राय ली जायेगी. साथ ही ना सिर्फ उनकी समस्याओं का तत्क्षण निदान […]
विज्ञापन
सुपौल : जिला पुलिस द्वारा हर माह पहले शनिवार को जन संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. यह गोष्ठी थाने के बजाय किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर आयोजित की जायेगी. इस दौरान समाज के विभिन्न वर्ग के लोग एवं जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों की राय ली जायेगी. साथ ही ना सिर्फ उनकी समस्याओं का तत्क्षण निदान किया जा सके. बल्कि जिले में बेहतर पुलिसिंग भी स्थापित हो सके. यह बातें जिले के नये पुलिस कप्तान मनोज कुमार ने प्रभात खबर से हुई विशेष बातचीत में कही.
उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के साथ पुलिस विभाग के रिसोर्स को डेवलप करना, भवन, गाड़ी, मैन पावर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है. बताया कि जन संवाद गोष्ठी के आयोजन हेतु सभी थानेदार एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने जिले में पुलिस पाठशाला प्रारंभ करने की भी बात कही.
कहा कि इस प्रकार का प्रयोग उन्होंने पूर्व में अन्य जिलों में भी किया है, जिसका काफी सकारात्मक परिणाम हासिल हुआ. बताया कि पुलिस पाठशाला के माध्यम से युवाओं को मार्गदर्शन दिया जायेगा. ताकि उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके. उन्होंने शराब के धंधे पर रोक लगाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की. कहा कि शराबी व शराब के कारोबार पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उक्त कार्य में जन सहयोग भी आवश्यक है. समाज के लिये दिये संदेश में एसपी ने कहा कि हर व्यक्ति को कानून का सम्मान करना चाहिये. व्यक्ति को खुद में सुधार लाना चाहिये.
ताकि बेहतर समाज का निर्माण हो सके. उन्होंने सामूहिक अनुशासन को भी जरूरी बताया. कहा पुलिस समाज की सेवा के लिये सदैव तत्पर है. किसी भी प्रकार की सूचना व समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को जानकारी दें, तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
युवाओं को उचित मार्गदर्शन देने के लिए शुरू की जायेगी पुलिस पाठशाला
बेहतर पुलिसिंग व अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस की प्राथमिकता
शराबी व शराब कारोबारियों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई
एसपी के निर्देश पर गोल चौक से हटा अतिक्रमण
वीरपुर . एसपी मनोज कुमार के निर्देश के आलोक में आरडीओ देवनानद कुमार सिंह की अगुवाई में गोल चौक एवं आसपास के इलाके में सालों से जमे अतिक्रमण कर दुकान कर रहे दुकानदारों को हटाया गया. एसपी से लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गोल चौक सहित नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर ही दुकान लगाई जा रही है.
इसके कारण वाहन चालकों एवं आमलोगो को भारी परेशानी से गुजरना पड़ता है. प्रशासन द्वारा इसके लिए सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को 10 बजे तक दुकान सड़क से हटाने को कहा गया पर जब इस समय सीमा के बाबजूद दुकानदारों ने सड़क से दुकान नहीं हटाया तो प्रशासन द्वारा उनका दुकान हटाया गया. इस अभियान में इंस्पेक्टर के बी सिंह, वीरपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




