काम में लापरवाही बरतने पर आधा दर्जन सहायिका चयन मुक्त

Updated:
विज्ञापन

छातापुर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर दायित्व का निर्वहन नहीं करने वाली आधा दर्जन सहायिकाओं को चयनमुक्त कर दिया गया है. बाल विकास परियोजना कार्यालय के अनुसार जीवछपुर पंचायत में केंद्र संख्या 49 की सहायिका भगवंती देवी व केंद्र संख्या 53 की रूबी देवी, छातापुर पंचायत में केंद्र संख्या 98 की गीता देवी,उधमपुर […]

विज्ञापन

छातापुर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर दायित्व का निर्वहन नहीं करने वाली आधा दर्जन सहायिकाओं को चयनमुक्त कर दिया गया है. बाल विकास परियोजना कार्यालय के अनुसार जीवछपुर पंचायत में केंद्र संख्या 49 की सहायिका भगवंती देवी व केंद्र संख्या 53 की रूबी देवी, छातापुर पंचायत में केंद्र संख्या 98 की गीता देवी,उधमपुर पंचायत में केंद्र संख्या 63 की शर्मिला देवी, माधोपुर पंचायत में केंद्र संख्या 72 की नाज प्रवीण तथा रामपुर पंचायत में केंद्र संख्या 75 की रजिया खातून पर चयन मुक्ति की कार्रवाई की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन पर कार्य में अभिरुचि नहीं लेने तथा केंद्र से लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप है. खाली हुए पदों पर सहायिका का चयन करने हेतु जिला प्रशासन से आदेश मिलते ही आमसभा का आयोजन होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन