बिहार : 55 हजार रुपये रिश्वत लेते सुपौल में अंचलाधिकारी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2018 6:49 PM
सुपौल : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने गुरुवार को सुपौल में निर्मली प्रखंड के प्रभारी अंचलाधिकारी मोहम्मद शाह आलम को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 55 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और मधुबनी जिला के लौकही थाना अंतर्गत […]
सुपौल : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने गुरुवार को सुपौल में निर्मली प्रखंड के प्रभारी अंचलाधिकारी मोहम्मद शाह आलम को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 55 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और मधुबनी जिला के लौकही थाना अंतर्गत नरहिया गांव निवासी मोहम्मद खालिद ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनकी जमीन पर किये अतिक्रमण को हटाने के लिए आलम 55 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं.
खालिद की शिकायत का सत्यापन कराये जाने के बाद आरोप सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक गोपाल पासवान के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने खालिद से आलम को उनके सरकारी आवास पर रिश्वत के तौर पर 55 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आलम को पूछताछ के लिए ब्यूरो मुख्यालय पटना लाया जा रहा है जिसके बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










