120 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह नगर परिषद क्षेत्र के नरहा गांव वार्ड नंबर 16 स्थित एक घर में छापेमारी कर उसमें रखे 120 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के नरहा गांव वार्ड नंबर 16 निवासी योगेन्दर सरदार की पत्नी पूनम देवी और उसके पुत्र नरेश सरदार के संबंध में जानकारी मिली थी कि मां और बेटे मिलकर देसी चुलाई शराब की बिक्री कर रहे हैं. रविवार को उसके आवासीय परिसर में छापेमारी की गई तो घर के अंदर प्लास्टिक के बोरा में अलग- अलग पॉलीथिन में रखे 120 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब को बरामद किया गया. उन्होंने ने बताया कि छापेमारी की भनक पाते ही मां बेटे मौके से भाग निकले. पुलिस दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन