भागलपुर में 56 जगहों पर बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, 48 जगहों के लिए मिली जमीन, देखें लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2022 7:00 AM
भागलपुर में कुल 56 जगहों पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है. इस काम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीएम से भूमि मांगी थी. इसमें आठ जगहों को छोड़ सभी जगह जमीन जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया.
भागलपुर: सबौर प्रखंड के सुल्तानपुर भिट्टी में रहने वाले लोगों को अब उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिलने वाली है. सोमवार को सीओ ने केंद्र के लिए जमीन का एनओसी सीएस कार्यालय को भेज दिया है. बता दे यह वहीं गांव है, जहां कैंसर के मरीज मिले है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और लोगों की जांच के लिए कैंप लगाया.
जिले में कुल 56 जगहों पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है. इस काम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीएम से भूमि मांगी थी. इसमें आठ जगहों को छोड़ सभी जगह जमीन जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया. जमीन मिलने के बाद मुख्यालय ने बीएमसीआइएल को भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी करने का आदेश दिया. बीएमसीआइएल ने टेंडर प्रकिया पूरा कर लिया है.
उपस्वास्थ्य केंद्र किस जगह पर बनेगा. इसके लिए विधान पार्षद एवं विधायक से प्रस्ताव मांगा गया था. इसके बाद जिले के माननीय ने अपने अपने क्षेत्र के लिए केंद्र का प्रस्ताव दिया. अब इन 56 जगहों पर रहने वाले लोगों को मामूली बीमारी होने पर बड़े अस्पताल में इलाज कराने से मुक्ति जल्द मिल जायेगी.
जिले में आठ जगहों पर केंद्र निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया था. इसमें बिहपुर के मड़वा सोहरी टोला, नारायणपुर के चकामी, नगरपाड़ा दो, इस्माइलपुर के लक्ष्मीपुर, गोराडीह के गरहोतिया, सुल्तानगंज के अकबरनगर, सबौर के सुल्तानपुर भिटठी, जगदीशपुर के हबीबपुर शामिल है.
आठ जगहों पर जमीन उपलब्ध नहीं होने की सूचना के बाद डीएम ने नवगछिया एवं सदर भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा. कहा गया कि केंद्र के लिए जमीन जल्द उपलब्ध कराएं. जमीन की जांच कराएं और सीएस को एनओसी भेजे. इस आदेश के बाद सबौर के सीओ अजीत कुमार झा सुल्तानपुर भिटठी पहुंचे. यहां जमीन को लेकर जो परेशान सामने आ रही थी, उसे दूर किया. वहीं सीओ ने बताया की स्वास्थ्य विभाग को एनओसी भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










