Bihar News: शराब के नशे में था स्टेट लेवल का फुटबॉलर, पुलिस ने एक किमी खदेड़ कर पकड़ा

Bihar News पुलिस ने जब शांतनु से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि एलएनएमयू से कमिस्टरी से वर्ष 2018 में शांतनु ने बीएससी की है. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने पटना चला आया.
Bihar News: पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड बाइपास से पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शराब के नशे मे स्टेट लेबल फुटबॉलर को खदेड़ कर दूसरे के घर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक समस्तीपुर जिले के कल्यणपुर स्थित भागीरथपुर निवासी शत्रुधन महतो का बेटा शांतनु कुमार है और वर्तमान मे वह कदमकुआं थाना क्षेत्र के नया टोला काजीपुर स्थित हॉस्टल में रहता था. दरअसल, रात्रि के गश्ती के दौरान श्रीकृष्ण सामुदायिक भवन के सामने पुलिस को देख कुछ लड़के भागने लगे.
एक लड़का शांतनु करीब एक किमी दौड़ कर दूसरे के घर में गेट फांद कर छिप गया. इस दौरान युवक को सिपाहियों ने देख लिया. इसके बाद पुलिस ने भी गेट फांद कर उसे पकड़ लिया. युवक पूरी तरह नशे में था. शनिवार की रात इवेंट मैनेजमेंट के काम से ही वह अपने दोस्त रवि व अन्य के साथ यहां आया था.
स्टेट लेवल का खिलाड़ी रह चुका है शांतनु
पुलिस ने जब शांतनु से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि एलएनएमयू से कमिस्टरी से वर्ष 2018 में शांतनु ने बीएससी की है. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने पटना चला आया. पढ़ाई के साथ वह पार्ट टाइम जॉब के रूप में इवेंट मैनेजमेंट का भी काम करता था. पुलिस को शांतनु ने बताया कि वह फुटबॉल का स्टेट लेवल का खिलाड़ी भी रह चुका है.
वह आजाद क्लब स्कूल ऑफ शॉकर (समस्तीपुर) का 2008 से 2017 तक सेटर हाफ का फुटबॉलर भी था. यही नहीं 2013 में मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित बिहार स्टेट जूनियर फुटबॉल टूर्नामेट उप विजेता होने वाली टीम का हिस्सा भी रह चुका है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




