नये उद्यमियों के लिए बिहार में विकसित हो रहे स्टार्टअप परिवेश, ताजा रैंकिंग में दिखा सुधार

Updated at : 05 Jul 2022 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
नये उद्यमियों के लिए बिहार में विकसित हो रहे स्टार्टअप परिवेश, ताजा रैंकिंग में दिखा सुधार

बिहार में नये उद्यमियों के लिए संभावनाएं लगातार विकसित हो रहे हैं. बिहार का माहौल नये उद्यमियों के लिए खास कर स्टार्टअप को लेकर परिवेश अनुकूल हो रहे हैं. स्टार्टअप की ताजा रैंकिंग में यह बात साफ तौर पर देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में नये उद्यमियों के लिए संभावनाएं लगातार विकसित हो रहे हैं. बिहार का माहौल नये उद्यमियों के लिए खास कर स्टार्टअप को लेकर परिवेश अनुकूल हो रहे हैं. स्टार्टअप की ताजा रैंकिंग में यह बात साफ तौर पर देखने को मिल रही है. इस बार की रैंकिंग में बिहार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान ऊपर किया है. नये उद्यमियों के लिए स्टार्टअप परिवेश विकसित करने में गुजरात और कर्नाटक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों के रूप में उभरे हैं.

उभरते स्टार्टअप परिवेश की श्रेणी में बिहार

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआइआइटी) द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए तैयार की गयी रैंकिंग में यह बात सामने आयी. रैंकिंग के अनुसार, उभरते स्टार्टअप परिवेश की श्रेणी में आंध्र प्रदेश, बिहार, मिजोरम और लद्दाख को शामिल किया गया. इन राज्यों का मूल्यांकन सात क्षेत्रों में किये गये सुधार के आधार पर हुआ. इन क्षेत्रों में संस्थागत समर्थन, नवाचार को बढ़ावा देना, बाजार तक पहुंच और वित्त पोषण सहायता जैसे 26 कार्य बिंदु शामिल थे.

मेघालय का छोटे राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मेघालय को छोटे राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला पाया गया. एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों को छोटा राज्य माना गया है. केरल, महाराष्ट्र, ओड़िशा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर को शीर्ष प्रदर्शन करने वालों के रूप में वर्गीकृत किया गया है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2021 जारी की. इसमें गुजरात को लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दर्जा मिला. कुल 24 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों ने इस कवायद में हिस्सा लिया.

आकांक्षी नेतृत्वकर्ता की श्रेणी में छत्तीसगढ़

रैंकिंग उभरते उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप परिवेश विकसित करने के लिए की गयी पहल पर आधारित है. इसमें पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और गोवा को नेतृत्वकर्ता की श्रेणी में रखा गया. आकांक्षी नेतृत्वकर्ता की श्रेणी में छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, पुडुचेरी और नगालैंड शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन