SSC Result: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया रिजल्ट, यहां देखें परिणाम और कटऑफ

SSC Result: कर्मचारी चयन आयोग ने आज 2020 स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' स्किल टेस्ट परिणाम की घोषणा की है. परिक्षार्थी यहां डायरेक्ट लिंक से परीक्षा परिणाम और कटऑफ को देख सकते हैं.
SSC Result: कर्मचारी चयन आयोग ने आज 2020 स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ स्किल टेस्ट के नतीजे घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि एसएससी स्टेनोग्राफर के लिए स्किल टेस्ट बीते 20 और 21 जून को आयोजित की गई थी.
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के पद के लिए स्किल टेस्ट में बैठने के लिए कुल 3608 उम्मीदवारों और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के पद के लिए 13,445 उम्मीदवारों को योग्य माना गया था. उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं. इसके अलावे एसएससी स्टेनोग्राफर डीवी 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना है. दस्तावेज़ सत्यापन के संचालन का कार्यक्रम आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर शीघ्र ही उपलब्ध होगा.
परीक्षा परिणाम का डायरेक्ट लिंक देखने के लिए इसे क्लिक करें.
आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
परिणाम टैब पर जाएं – ‘स्टेनो सी एंड डी’
ग्रेड सी/डी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
SSC स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
रोल नंबर/नाम सर्च करके रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.
नोग्राफर स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण/अयोग्य उम्मीदवारों के प्रतिशत का विवरण 28 सितंबर को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. यह सुविधा 10 अक्टूबर तक उपलब्ध होगी. उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और एसएससी पंजीकरण पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




