सीवान में CHC के बाहर महिला से मंगलसूत्र झपटा, थाना से 200 मीटर दूर वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन

बाये खड़ी पीड़ित महिला सुगवा कलर कि साड़ी में | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में दवा लेने निकली महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े मंगलसूत्र झपट लिया. घटना से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है.

विज्ञापन

Siwan News : मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से दवा लेकर बाहर निकली एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गये. घटना शनिवार की बतायी जा रही है. महिला की पहचान मछगरा गांव निवासी सुरेश साह की पत्नी नीतू देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

टोटो के इंतजार में खड़ी थी महिला

बताया जाता है कि नीतू देवी सीएचसी से दवा लेकर अस्पताल के गेट से बाहर निकली थीं. इसके बाद वह टोटो पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ी होकर इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान मलमलिया की ओर से बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे.

बाइक सवार बदमाशों ने महिला के पास पहुंचते ही झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र नोच लिया. इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से छपरा की ओर तेजी से फरार हो गये.

घटना के बाद रोने लगी महिला, जुटे लोग

अचानक हुई झपटमारी की घटना से महिला घबरा गयी और रोने लगी. महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर वारदात हुई, वह भगवानपुर हाट थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर है. इसके आसपास प्रखंड और अंचल मुख्यालय भी स्थित हैं. मुख्यालय क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस बदमाशों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाने में जुटी है. आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन