पति को स्टेशन छोड़ने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टेघड़ा पंचायत के बंगरा गांव की थी, मृतका की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी युगेश्वर सिंह की 45 वर्षीया पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है

विज्ञापन

महाराजगंज .थाना क्षेत्र के टेघड़ा पंचायत के बंगरा गांव की एक महिला की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मृतका की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी युगेश्वर सिंह की 45 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतका अपने पति को कानपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़वाने दरौंदा जा रही थी. इसी दौरान उजाय गांव के पास बाइक से गिर गयी. घायलावस्था में उसे पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर कर दिया गया. अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी. महिला का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. उसके बेटे-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वे मां के शव से लिपटकर रो रहे थे. मृतका निजी अस्पताल में नर्स का कार्य करती थी. उनके निधन पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक विजय शंकर दुबे, सरपंच नागेंद्र किशोर सिंह, पूर्व जिला पार्षद अजय मांझी, हरिकिशोर सिंह, योगेंद्र सिंह व सुशील ओझा ने शोक व्यक्त किया है. बेटी के हाथ पीले करने की हसरत राह गई अधूरी मृतका को तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं. वह पुत्रियों की शादी करने का सपना संजो रही थी. लेकिन, सड़क हादसे में मौत से उनकी हसरत अधूरी रह गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन