सीवान: दरौंदा में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत, ईट के टुकड़े डालकर दुरुस्त कराया रास्ता

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर ईंट गिराते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में बारिश और नाले के पानी से जलजमाव की गंभीर समस्या से निजात मिली है. जनप्रतिनिधियों की पहल पर सड़क पर ईंट के टुकड़े डालकर रास्ता चलने लायक बनाया गया है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

Siwan News : दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी हड़सर जाने वाली सड़क पर बारिश और नाले का पानी जमा होने से पिछले कई वर्षों से आवागमन की गंभीर समस्या बनी हुई थी. बरसात के मौसम में सड़क पर जलजमाव के साथ कीचड़ जमा होने से राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी. लंबे समय से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही थी.

विज्ञापन

ईंट के टुकड़े डालकर तत्काल दुरुस्त कराया गया रास्ता.

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए दरौंदा प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह एवं प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह ने पहल की. दोनों की पहल पर सड़क पर ईंट के टुकड़े डलवाकर रास्ते को तत्काल चलने लायक बनाया गया. ईंट के टुकड़े डाले जाने के बाद जलजमाव और कीचड़ की समस्या में कमी आयी है. फिलहाल लोगों का आवागमन भी सुचारू हो गया है.

आवागमन सुचारू होने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस.

सड़क की स्थिति में सुधार होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. ग्रामीणों ने प्रमुख और प्रमुख प्रतिनिधि की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बरसात के दौरान इस सड़क से गुजरना काफी मुश्किल हो जाता था. पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलने के साथ वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती थी. ईंट के टुकड़े डाले जाने से फिलहाल समस्या से राहत मिली है.

स्थायी समाधान के लिए नाले की व्यवस्था की मांग.

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. तत्काल राहत के लिए ईंट के टुकड़े डालना उपयोगी कदम है, लेकिन भविष्य में समस्या दोबारा न हो, इसके लिए नाले की उचित व्यवस्था और सड़क का स्थायी निर्माण जरूरी है. ग्रामीणों ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और विभाग से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन