बेकाबू ट्रक ने चार को रौंदा, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर, सड़क जाम
सड़क हादसे में एक किशोर सहित दो की मौत घटनास्थल हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है. यह घटना सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली मोड़ समीप की है.
सीवान. सड़क हादसे में एक किशोर सहित दो की मौत घटनास्थल हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है. यह घटना सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली मोड़ समीप की है. स्थानीय लोगों के अनुसार छपरा से सिवान की तरफ जा रहे एक ट्रक ने गुरुवार की सुबह शौच करने गए तीन बच्चों सहित चार को रौंद दिया. घटना में एक किशोर सहित दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. जबकि दो की हालत गंभीर है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.
आपके शहर में
प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है. मृतकों की पहचान पड़ौली टोला निवासी रमेश सिंह के 10 वर्षीय पुत्र अभय कुमार और बरियारपुर निवासी उमाशंकर के रूप में हुई। जबकि घायलों नीतीश कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए