सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल

बड़हरिया प्रखंड और जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार के पास कुत्ता के बचाने में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के चंदेश्वर साह और अपने दोस्त व जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर के सिपाही महतो के साथ शनिवार की देर शाम को फखरुद्दीन पुर की ओर चाड़ी बाजार आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही उनकी बाइक कुत्ता से टकराकर गिर गयी. इस सड़क हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बड़हरिया. बड़हरिया प्रखंड और जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार के पास कुत्ता के बचाने में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के चंदेश्वर साह और अपने दोस्त व जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर के सिपाही महतो के साथ शनिवार की देर शाम को फखरुद्दीन पुर की ओर चाड़ी बाजार आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही उनकी बाइक कुत्ता से टकराकर गिर गयी. इस सड़क हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय बाजार वासियों व परिजनों ने सदर अस्पताल सीवान में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज किया गया. वहीं कुछ बाजार वासियों का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह सड़क हादसा हुआ था. आरपीएफ ने मौर्य एक्सप्रेस से बरामद किया अंग्रेजी शराब प्रतिनिधि,सीवान.आरपीएफ पोस्ट सीवान द्वारा स्टेशन परिसर में निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस के बी/1 कोच से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई. ट्रेन के सीवान स्टेशन पर आगमन के दौरान निगरानी करते हुए तीन संदिग्ध बैग की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में बैग से 168 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कुल मात्रा 30.240 लीटर तथा कुल अनुमानित कीमत 36,288 रुपये आंकी गई है. इस प कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट सीवान के सउनि सुरेश कुमार यादव, लक्ष्मण यादव एवं रामकुमार यादव शामिल थे.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन