सीवान में शादी की नीयत से युवती के अपहरण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

एम एच नगर थाना

शादी की नीयत से युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Kidnapping for Marriage: एमएच नगर थाना पुलिस ने शादी की नीयत से युवती के अपहरण के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी ने दल-बल के साथ छापेमारी कर थाना कांड संख्या 296/26 के नामजद आरोपित दशरथ मांझी और मिथुन मांझी को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपित दरौंदा थाना क्षेत्र के कोथुवां गांव निवासी स्व. पवलेश्वर मांझी के पुत्र बताये गये हैं.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से चल रहे थे फरार

पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध शादी की नीयत से युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे. इसी बीच पुलिस को दोनों के ठिकाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली.

सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों से आवश्यक पूछताछ की.

न्यायिक हिरासत में भेजे गये दोनों आरोपित

पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन