दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर सीवान में श्रद्धांजलि सभा, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

Updated:
विज्ञापन

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर सीवान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. उपस्थित लोगों ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

सीवान: बिहार के दसवें मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर बुधवार को सीवान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. शहर में स्थित उनकी प्रतिमा पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव सहित राजद कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सिद्धांतों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दारोगा बाबू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हुई चर्चा

इसके बाद दारोगा प्रसाद राय महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें बुद्धिजीवियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दारोगा प्रसाद राय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि दारोगा प्रसाद राय सारण के दरियापुर गांव के किसान परिवार में जन्मे थे. उनके पिता उन्हें दारोगा बनाना चाहते थे, लेकिन वे आगे चलकर बिहार के भाग्य विधाता बने. गरीबों के लिए रास्ता बनाने और भूमिहीनों को भूमि का पर्चा देने जैसे कार्यों से हजारों गरीबों को लाभ मिला.

उन्होंने कहा कि पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु की परिकल्पना और आधारशिला रखने में भी दारोगा प्रसाद राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

सत्ता सुख का नहीं, सेवा का माध्यम : वीरेंद्र नारायण यादव

विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि सत्ता सुख का नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है. दारोगा बाबू ने अपने कार्यों से समाज और बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके कार्य आज भी मील का पत्थर साबित हो रहे हैं.

कवियों और शायरों ने दी काव्यांजलि

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से दारोगा प्रसाद राय को काव्यांजलि दी. इनमें हास्य कवि तंग इनायतपुरी, संजय मिश्रा, अवधेश पांडे, जाहिद सिवानी, मेराजुद्दीन तृष्णा, परवेज अशरफ परवाना, कमर सिवानी और फहीम जोगापुरी शामिल रहे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता लड्डन खान ने की, जबकि संचालन प्रो. वीरेंद्र प्रसाद यादव ने किया.

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

मौके पर भगवान जी दुबे, प्रो. हारुन शैलेंद्र, प्रो. महमूद हसन अंसारी, प्रो. सुभाष चंद्र यादव, युगल किशोर, उमा चरण कुशवाहा, चंद्रमा राम, रियासत नवाज खान, नरोत्तम मिश्रा, रविंद्र यादव, अशोक यादव, प्रो. उपेंद्र यादव, कृष्ण मुरारी, ललन यादव, अश्वत्थामा यादव, अनिल कुशवाहा, श्रीकांत यादव, राम कुंअर सिंह, प्रो. सौमित्र कुमार और प्रो. उमाशंकर यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन