दुर्घटना में अधेड़ समेत तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में अधेड़ समेत तीन लोग घायल

महुआ थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति समेत तीन लोग घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति समेत तीन लोग घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोमवार की दोपहर कुशहर चौक के समीप तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से एक अधेड़ जसपरहा निवासी मोहन सिंह घायल हो गया. जबकि देर शाम हाजीपुर मार्ग पर पानापुर के समीप ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये. घायल बाइक सवार युवक महुआ सिंहराय का सोनू कुमार और गोलू हाजीपुर से घर लौट रहा था. तभी तेज रफ्तार ट्रक चालक ठोकर मारकर भाग निकला. पुलिस ने शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार पटेढ़ी बेलसर. बेलसर पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार को शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बेलसर बाजार से शराब लेकर जा रहा है. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल उक्त जगह पहुंची, पुलिस की गाड़ी देख एक युवक भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया. जिसकी तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के जैकेट से एक पीस टेट्रा पैक शराब बरामद किया. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह शराब बेलसर बाजार स्थित एक किराना दुकानदार से खरीदी है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल उक्त किराना दुकान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकानदार के जैकेट और कमर से सात पीस टेट्रा पैक शराब बरामद किया. इसके अलावा दुकान की तलाशी में एक बोतल विदेशी शराब भी बरामद की गई. पुलिस ने मौके से किराना दुकानदार संतोष साह को गिरफ्तार कर लिया, वहीं शराब खरीदने वाले युवक को भी हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान बेलसर गांव निवासी हरिलाल साह के पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन