जी राम जी से गांवों में बदलेगी तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी सीवान की ओर से शुक्रवार को बड़हरिया प्रखंड के राम जानकी मठ परिसर में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. भारतीय जनता पार्टी सीवान की ओर से शुक्रवार को बड़हरिया प्रखंड के राम जानकी मठ परिसर में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि जी राम जी योजना के लागू होने से देश के मजदूरों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा और अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी देश के निर्माण में मजदूर शिल्पकार की भूमिका निभाते हैं भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी राम जी योजना को इस तरह से संवारा है कि इसका लाभ मजदूरों के साथ-साथ किसानों को भी मिलेगा. कार्यक्रम में जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन सिंह, अनुरंजन मिश्रा, पंकज किशोर सिंह, विजय चौधरी, अजय पासवान, त्रिलोकी सिंह पटेल, कल्लू पांडे, मनोज कुशवाहा, संतोष आडवाणी, देवेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, सुनील चंद्रवंशी, जय प्रकाश गौतम सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन