ePaper

छात्रावास से निकली छात्रा नहीं पहुंची घर

Updated at : 14 Feb 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रावास से निकली छात्रा नहीं पहुंची घर

मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (आवासीय) टाइप 4 की वार्डन को मां की तबीयत खराब होने की बात कह छात्रावास से निकली एक इंटर की छात्रा के घर नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है. घटना 12 फरवरी की सुबह 9.30 बजे की बताई जाती है. जब छात्रा के अनुरोध पर छात्रावास की वार्डन ने विद्यालय की अन्य दो बालिकाओं के साथ बसंतपुर से टोटो पर घर जाने के लिए बैठा दिया. घर के लिए निकली छात्रा की मां 13 फरवरी की सुबह 11 बजे विद्यालय पहुंच बेटी के घर नहीं पहुंचने की बात कही. उसके बाद वार्डन शोभा कुमारी थाना पहुंची और घटना की पूरी जानकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को दिया.थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देख वार्डन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतपुर. मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (आवासीय) टाइप 4 की वार्डन को मां की तबीयत खराब होने की बात कह छात्रावास से निकली एक इंटर की छात्रा के घर नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है. घटना 12 फरवरी की सुबह 9.30 बजे की बताई जाती है. जब छात्रा के अनुरोध पर छात्रावास की वार्डन ने विद्यालय की अन्य दो बालिकाओं के साथ बसंतपुर से टोटो पर घर जाने के लिए बैठा दिया. घर के लिए निकली छात्रा की मां 13 फरवरी की सुबह 11 बजे विद्यालय पहुंच बेटी के घर नहीं पहुंचने की बात कही. उसके बाद वार्डन शोभा कुमारी थाना पहुंची और घटना की पूरी जानकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को दिया. थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देख वार्डन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विद्यालय के मोबाइल नंबर 7209990256 पर 11 फरवरी की सुबह 11.20 में उक्त छात्रा की मां का फोन आया. कहा गया कि मेरी तबीयत बहुत खराब है, मुझे मेरी बेटी से बात करा दीजिए. फोन पर बात करने के बाद छात्रा ने कहा कि मां की तबीयत खराब है और उनकी देखभाल के लिए घर पर कोई नहीं है. मेरे पिता भी सऊदी अरब में रहते हैं. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. साथ ही तकनीकी जांच भी की जा रही है ताकि शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर लिया जाए.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन