पछुआ कराने लगी ठंड का अहसास

Updated:
विज्ञापन

ठंड ने अब महाराजगंज अनुमंडल में दस्तक दे दी है. अभी तक सुबह-शाम की ठंडक थी, लेकिन एक- दो दिनों से चल रही पश्चिमी हवा से सुबह के साथ शाम ढलते ही मौसम में ठंडक शुरू हो जा रही है. रविवार को इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा,

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महाराजगंज. ठंड ने अब महाराजगंज अनुमंडल में दस्तक दे दी है. अभी तक सुबह-शाम की ठंडक थी, लेकिन एक- दो दिनों से चल रही पश्चिमी हवा से सुबह के साथ शाम ढलते ही मौसम में ठंडक शुरू हो जा रही है. रविवार को इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री पर आ गया है. वैसे तो इसे गुलाबी ठंड कहा जाता है, लेकिन अगर ध्यान न रखा जाये, तो ये ठंड लोगों को बीमार भी कर सकती है. खासकर बुजुर्ग और बच्चे ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करते हैं. ऐसे में उन्हें विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है. ठंड के मौसम में त्वचा का रखें विशेष ख्याल : ठंड के मौसम में शरीर की त्वचा का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि सर्दी शुरू होते ही शरीर से पसीना आना बंद हो जाता है.वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ शिव कुमार ने बताया कि शरीर में पसीना निकलना बंद हो जाने से त्वचा में खिंचाव आना शुरू हो जाता है और त्वचा फटने लगती है. उन्होंने बताया कि इस मौसम में नहाते समय साबुन का इस्तेमाल भी देख कर करना चाहिए. साथ ही मॉस्चराइजर का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन