सोनहुला पैक्स चुनाव: नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी, 1 सितंबर को होगा मतदान
सांकेतिक तस्वीर
सोनहुला पैक्स चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, अध्यक्ष पद के लिए अब केवल दो उम्मीदवार मैदान में हैं. 1 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए 2018 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
PACS President Election: सोनहुला पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गयी. स्क्रूटनी के बाद अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन भी कर दिया गया. नाम वापसी के अंतिम दिन पैक्स अध्यक्ष पद के एक और कार्यकारिणी सदस्य पद के एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस ले लिया.
आपके शहर में
अध्यक्ष पद से राजेश तिवारी और कार्यकारिणी सदस्य पद से लालमुनि देवी ने अपना नामांकन वापस लिया. इसके बाद कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों पर अभ्यर्थियों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता भी साफ हो गया.
अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में
बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नवनीत नमन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दाखिल दो अन्य प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच के बाद सही पाये गये हैं. नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कुल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
इनमें अविनाश तिवारी और नर्मदेश्वर यादव शामिल हैं. स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया.
1 सितंबर को होगा मतदान
निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि सोनहुला पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए 1 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. चुनाव में कुल 2018 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान तेज कर दिया है. समर्थकों के साथ प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए