सीवान: सोहगरा के बाबा हंसनाथ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

बाबा हंसनाथ मंदिर सोहगरा

गुठनी प्रखंड का प्रसिद्ध बाबा हंसनाथ धाम सावन के अंतिम सोमवार को लाखों भक्तों को आकर्षित करने के लिए तैयार है. इस विशेष अवसर पर जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है.

विज्ञापन

Baba Hansnath Dham: गुठनी प्रखंड के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध बाबा हंसनाथ धाम, सोहगरा में सावन माह के अंतिम सोमवार को बाबा हंसनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. इसे देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंदिर समिति के अनुसार अंतिम सोमवार को करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के बाबा हंसनाथ का जलाभिषेक करने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान गोपालगंज, छपरा, मैरवा, सीवान, गोरखपुर, देवरिया, सलेमपुर, भाटपार, गाजीपुर, मऊ, लार, बलिया और सिकंदरपुर समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

प्रशासन ने बनाया रूट प्लान

सावन के अंतिम सोमवार को संभावित भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है. सीओ डॉ. विकास कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को मुख्य मार्ग से पैदल मंदिर के मुख्य गेट तक आने की अनुमति दी जाएगी. इसके बाद मुख्य द्वार पर कतार में खड़े श्रद्धालुओं को संख्या के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया जाएगा.

मुख्य मार्ग, मुख्य द्वार, प्रवेश द्वार और मंदिर परिसर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. प्रशासन का उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित तरीके से जलाभिषेक कराना है.

मंदिर परिसर में सफाई से लेकर पेयजल तक की व्यवस्था

मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रोशनी, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी. बाबा हंसनाथ सेवा समिति और युवा सदस्यों की ओर से व्यवस्था में सहयोग किया जा रहा है.

थानाध्यक्ष ने करायी बैरिकेडिंग

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की ओर से मंदिर परिसर के आसपास बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग की व्यवस्था करायी गयी है. सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहेगा.

थानाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोने और चांदी के आभूषण पहनकर आने से बचें. उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से बनायी गयी व्यवस्था का पालन करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन