सीवान में एसपी की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश
फ़ोटो. पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक करते एसपी
Police Review Meeting: पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. इस बैठक में उन्होंने सभी वरीय अधिकारियों और थानाध्यक्षों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और आम जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा करने का निर्देश दिया.
Police Review Meeting: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने रविवार को समाहरणालय सभागार में वरीय पुलिस पदाधिकारियों, सभी थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गयी.
आपके शहर में
एसपी ने अधिकारियों को अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति के तहत काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय व समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.
आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश
बैठक के दौरान आमजनों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया गया. एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया.
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने और मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने को कहा. एसपी ने स्पष्ट किया कि आम लोगों को समय पर न्याय और शिकायतों का समाधान उपलब्ध कराना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.
थानाध्यक्षों को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश
एसपी भारत सोनी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे. क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी.
पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर चर्चा
बैठक में जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. एसपी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए