सीवान के चांदपाली पैक्स में बड़ा घपला: 15 साल के कार्यकाल में 90 लाख का गबन? पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष आमने-सामने

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते पैक्स अध्यक्ष महताब आलम व अन्य

Cooperative society: चांदपाली पैक्स में वित्तीय अनियमितता का मामला गरमाया, जहाँ वर्तमान अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष पर 90 लाख रुपये गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है. पूर्व अध्यक्ष ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिससे दोनों पक्षों में टकराव बढ़ गया है.

विज्ञापन

Cooperative society: रविवार को प्रेसवार्ता कर चांदपाली पैक्स के अध्यक्ष महताब अहमद ने पैक्स के पूर्व अध्यक्ष नुरुल होदा पर करीब 90 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पूर्व अध्यक्ष के करीब 15 वर्षों के कार्यकाल के दौरान पैक्स सदस्यों की बचत राशि में वित्तीय अनियमितता की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैक्स अध्यक्ष महताब अहमद ने आरोप लगाया कि सदस्यों के बचत बैंक खातों में जमा बड़ी राशि का इस्तेमाल व्यक्तिगत कार्यों में किया गया, जो सहकारिता के नियमों के विपरीत है. उन्होंने बताया कि कथित वित्तीय अनियमितता से संबंधित जानकारी पूर्व अध्यक्ष को नोटिस के माध्यम से दी गयी है. नोटिस में संबंधित राशि बैंक खाते में जमा करने को कहा गया है. ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

जिला सहकारिता पदाधिकारी और डीएम को दी जायेगी जानकारी

महताब अहमद ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पूरे मामले की जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी और जिलाधिकारी को भी दी जायेगी. उनके अनुसार, कथित वित्तीय अनियमितता के कारण बचत बैंक खाता धारकों को अपनी जमा राशि निकालने में परेशानी हो रही है.

उन्होंने बताया कि पैक्स स्तर से करीब दो सौ ऋणधारकों को बकाया राशि की वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है. पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

पूर्व अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं, पैक्स के पूर्व अध्यक्ष नुरुल होदा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि या तो पैक्स अध्यक्ष ने ऑडिट रिपोर्ट नहीं देखी है या फिर जानबूझकर आरोप लगाया जा रहा है.

पूर्व अध्यक्ष ने आरोपों को अपनी गलती छिपाने का प्रयास बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं. इस तरह चांदपाली पैक्स में कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है.

इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन