स्कॉर्पियो से कुचल कर साइकिल सवार मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

सीवान मैरवा मुख्य मार्ग के मछरिया मोड़ के समीप रविवार को स्कार्पियो ने साइकिल सवार में टक्कर मार दिया.जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी.मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव के 40 वर्षीय रघुनाथ सोनार के रूप में हुई.

विज्ञापन

संवाददाता,मैरवा. सीवान मैरवा मुख्य मार्ग के मछरिया मोड़ के समीप रविवार को स्कार्पियो ने साइकिल सवार में टक्कर मार दिया.जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी.मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव के 40 वर्षीय रघुनाथ सोनार के रूप में हुई. मौत की घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी.इधर सूचना मिलते ही एएसआई राजीव कुमार और भरत साह घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गये.मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक मछरिया मोड़ के समीप बन रहे कालेज में मजदूरी कर गांव लौटने के दौरान स्कार्पियो के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.वही सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम ने स्कार्पियो का पीछा किया मगर वह फरार हो गया. इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों के द्वारा कोई आवेदन अभी तक नही दिया गया है.आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन