सीवान सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष का सीसीटीवी तोड़कर सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सीवान सदर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. पोस्टमार्टम कक्ष का सीसीटीवी कैमरा तोड़कर की गई चोरी से हड़कंप मच गया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने में जुटी है.

विज्ञापन

Siwan Sadar Hospital: सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष का सीसीटीवी कैमरा तोड़कर सामान चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अधीक्षक ने पुलिस से मामले की जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने तथा चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान करने के लिए अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगा होने के बावजूद उसे तोड़कर सामान चोरी किये जाने की घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं. अस्पताल परिसर में सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती के बावजूद इस तरह की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है.

अस्पताल परिसर में प्रवेश करने वाले रास्ते की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना को अंजाम देने वाले लोग अस्पताल परिसर में कब और किस रास्ते से पहुंचे. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए भी संभावित ठिकानों पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन